उत्तराखंड: ईद का चांद आया नजर, कल अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर/ हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया। मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जायेगी। वही ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। जिससे बाजार में रातभर रौनक नजर आयी। सोमवार को 30 रोजे पूरे होने के साथ ही रमजान का महीना …

रुद्रपुर/ हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को ईद का चांद नजर आ गया। मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जायेगी। वही ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। जिससे बाजार में रातभर रौनक नजर आयी।

सोमवार को 30 रोजे पूरे होने के साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया। वही रोजेदार शाम ढलने के पहले ही मस्जिदों के अलावा अपने घरों की छतों और ऊंची इमारतों पर ईद के चांद के दीदार के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। मौसम साफ होने के बाद ईद का चांद नजर आया और उलेमाओं ने ईद-उल-फितर की घोषणा करते हुए लोगों को बधाई दी।

इससे रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। वही बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में अपने निर्धारित समय पर अदा की जायेगी।

ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज मंगलवार को सुबह 8.30 बजे अदा की जायेगी। उधर चांद नजर आते ही मुस्लिम महिलाएं भी बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी। जिन्हे देख दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। कमेटी के लोगों के साथ प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मस्जिदों व ईदगाह के पास सफाई व्यवस्था, बिजली व पानी की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिये हैं। साथ ही ईदगाह में पार्किंग के लिए भी पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है।

संबंधित समाचार