बहराइच: नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी बधाई, डीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में मंगलवार को ईद सकुशल संपन्न हो गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी ने नन्हे बच्चों को टॉफी वितरित किया। ईद का पर्व मंगलवार को जिले भर में शांतिपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोग क्षेत्र के नजदीकी मस्जिद पहुंचे। सभी ने नमाज अदा …

बहराइच। जिले में मंगलवार को ईद सकुशल संपन्न हो गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी ने नन्हे बच्चों को टॉफी वितरित किया।

ईद का पर्व मंगलवार को जिले भर में शांतिपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोग क्षेत्र के नजदीकी मस्जिद पहुंचे। सभी ने नमाज अदा करते हुए देश और प्रदेश में अमन चैन की दुआ की।इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

ईद को लेकर सभी काफी खुश दिखे। मालूम हो कि दो वर्ष बाद जिले में खुले में नमाज के साथ ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सभी ने लोगों को घरों पर सेवईं के लिए दावत दी। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने नन्हे बच्चों को टॉफियां वितरित की। साथ ही ईद की बधाई दी। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या: अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ हुई ईद की नमाज, सभी धर्मों के लोगों ने दी बधाइयां

संबंधित समाचार