बॉलीवुड स्टार्स ने ईद के मौके पर दी बधाई, जानें किन सितारों के घर मचेगी Festival धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आज देश भर में ईद उल-फ़ित्र की धूम मच रही है। कई सितारे ईद का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने ईद के मौके पर बधाई फैंस को भेज रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ईद के मौके पर बधाई दी है। सबको ईद मुबारक! ये दिन हम सबकी …

मुंबई। आज देश भर में ईद उल-फ़ित्र की धूम मच रही है। कई सितारे ईद का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने ईद के मौके पर बधाई फैंस को भेज रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ईद के मौके पर बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘सबको ईद मुबारक! ये दिन हम सबकी ज़िंदगी में ख़ुशियाँ लाए…’ तो वहीं, अजय देवगन ने भी ईद के मौके पर ट्वीट कर लिखा, ‘ईद की सभी को ढेरों बधाईयां। भगवान करे ये ईद आपको शांति, प्यार, खुशियां और समृद्धि लेकर आए।’ दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर सभी को ईद की बधाई दी है।

फिल्म स्टार सोनू सूद, जूनियर एनटीआर, राम चरण समेत की कई फिल्मी सितारों ने भी ईद की बधाई फैंस को दी है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर कमेंट कर लिखा, ‘ईद उल फित्र की सभी को बधाई। जो दुनिया भर में आज ईद को सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिन शुभ रहे।’ इसी तरह कई फिल्मी सितारों के यह ट्वीट् कर ईट की बधाई दी है।

फिल्मी सितारों के घर में मन रही है ईद की धूम

आपको बतादें कि एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त हर साल ईद का त्योहार धूमधाम तरीके से मनाती है। और फिल्मी सितारे शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान समेत टीवी की दुनिया के भी कई सितारे ईद का त्योहार मना रहे हैं। टीवी सीरियल अदाकारा गौहर खान, हिना खान और फिल्म स्टार इमरान हाशमी समेत कई सितारों के घर ईद की धूम दिख रही है। सभी ईद के त्योहार मना रहे है और बधाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें-सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं मनाएंगे ईद, जानें भाईजान का नया EID प्लान

संबंधित समाचार