वीडियो वायरल: नेपाल के नाइटक्लब में नजर आए राहुल गांधी, बीजेपी ने घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए। पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है। लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- लाउडस्पीकर हटाने संबंधी आदेश का पालन नहीं कर रही दिल्ली सरकार- भाजपा

संबंधित समाचार