Met Gala 2022: सब्यसाची की गोल्डन साड़ी में नताशा पूनावाला ने ली ग्रेंड एंट्री, फैंस को पसंद आया ग्लैमरस लुक, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मेट गाला फैशन के जश्न में दुनियाभर से चुने गए सेलेब्रिटीज और आर्टिस्ट शिरकत करते हैं। इस साल की मेट गाला में एंटरप्रिन्योर नताशा पूनावाला भी पहुंची जहां उन्होंने अपनी ग्रेंड एंट्री के लिए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukharjee) की साड़ी को चुना हैं। View this post on Instagram A post shared by Sabyasachi …

मुंबई। मेट गाला फैशन के जश्न में दुनियाभर से चुने गए सेलेब्रिटीज और आर्टिस्ट शिरकत करते हैं। इस साल की मेट गाला में एंटरप्रिन्योर नताशा पूनावाला भी पहुंची जहां उन्होंने अपनी ग्रेंड एंट्री के लिए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukharjee) की साड़ी को चुना हैं।नताशा पूनावाला

आपको बतादें कि मेट गाला न्यू यॉर्क के मेट्रोपोलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ। जहां रेड कार्पेट पर कई कमाल के लुक्स देखने को मिले है। बात करतें है नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) के लुक की तो उनका लुक पूरी तरह ग्लैमरस था। नताशा की गोल्डन सब्यसाची साड़ी ने सभी की नजरे उनकी तरफ खींच ली थी।नताशा पूनावाला

नताशा के इस लुक की खासियत बताते हुए सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लुक डिकोड किया कहा-, ‘मेरे लिए साड़ी एक बहुत ही यूनिक और वर्सेटाइल पहनावा है जो किसी की पहचान, भूगोल और सीमाओं से भी परे है। जब मैं फैशन की दुनिया में नया था तब सोचता था कि मुझे साड़ी मेट गाला जैसे वैश्विक फैशन प्लेटफॉर्म पर कब देखने को मिलेगी’।

बात बतातें हुए सब्यसाची (Sabyasachi) ने आगे कहा कि इस साल का मेट गाला थीम ‘इन अमेरिका: एल एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ था, और नताशा का विजन गिल्डेड फैशन के ड्रेस कोड को भारतीय नजर, विविध संस्कृति और सभ्यता में ढालना था।

नताशा पूनावालाभारतीय शिल्प की छाप छोड़ने वाली इस साड़ी में गोल्डन हैंडक्राफ्टेड ट्यूल का इस्तेमाल किया गया है जिस पर सिल्क के थ्रेड से एंम्बरोइडरी हो रखी है। वहीं, इस साड़ी में वेलवेट, बहूमूल्य रत्न या कहें स्टोन्स और क्रिस्टल्स नजर आ रहे हैं। नताशा की ज्वैलरी में कई कस्टम पीसेस हैं जो खास नताशा के लिए ही बनाए गए हैं। इसमें वो ज्वैलरी भी है जो सब्यसाची ने खासतौर पर जमा करके रखी थी।नताशा पूनावाला

यह भी पढ़ें-Alia Bhatt Photos : शादी के बाद पिंक सूट में नजर आईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

संबंधित समाचार