संभल : ईद की नमाज पढ़कर लौटते समय फायरिंग व पथराव, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। संभल में ईद की नमाज पढ़ने के बाद लौट रहे युवकों पर फायरिंग कर दी गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। बवाल में जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण …

संभल। संभल में ईद की नमाज पढ़ने के बाद लौट रहे युवकों पर फायरिंग कर दी गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। बवाल में जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण हालात है। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। घटना असमोली थाना क्षेत्र के सदीरनपुर गांव की है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर कर दिया गया है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में बीते 15 दिन पहले फिरोज पुत्र इसरार और रागिब पुत्र रिहासत ने अपने गांव के एक किसान के यहां मजदूरी पर मक्का की फसल बोई थी। किसान से मजदूरी मिलने के बाद दोनों के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर रागिब और फिरोज ने एक-दूसरे के खिलाफ असमोली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।

सोमवार को सभी लोग ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे। इसी बीच ईद की नमाज के बाद रागिब और पूर्व प्रधान के भाई आकिल की फिरोज से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर दिया। विवाद की सूचना आकिल के भाई पूर्व प्रधान कासिम को मिली तो वह आग बबूला हो गया। इसके बाद कासिम अपने पक्ष के लोगों को एकत्र करके गांव में पहुंच गया। इस दौरान उसने रास्ते में रोककर फिरोज पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया।

हमलावर बिना किसी खौफ के फिराज पक्ष पर फायरिंग और पथराव करते रहे। हमले में फिरोज पक्ष के गुलाम मुर्तजा और मुजीब गोली लगने से घायल हो गए। फिरोज, साहिल और उजमा भी छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल और सीओ जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार