हरदोई: बाल मजदूर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मिठाई की दुकान पर एक बाल मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। शहर में हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस तरह बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदार और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है। बताते है कि …

हरदोई। मिठाई की दुकान पर एक बाल मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। शहर में हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस तरह बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदार और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है।

बताते है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी नन्हे कश्यप का 15 साल बेटा नितिन कश्यप शहर में सिनेमा चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को काम कर रहा था। इसी बीच वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते नितिन कश्यप की मौत हो गई।

इस हादसे की खबर से वहां आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पहले तो इसी तरह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ के इकट्ठा होने से दुकानदार की सारी कोशिशें धरी रह गई। उधर हादसे की खबर सुनते ही नितिन के घर वालों में कोहराम मच गया।

जिसने भी सुना, वही दौड़ पड़ा। इस बारे में कोतवाली शहर के एसएचओ बृजेश मिश्रा ने बताया है कि दी गई तहरीर पर दुकानदार श्याम गुप्ता व उनके बेटे सोनू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई है।

हादसे पर उठ रहें हैं सवाल

मिठाई की दुकान पर बाल मजदूर की करंट लगने से हुई मौत के मामले ने तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहें हैं। लोगों का कहना है कि अनदेखी के चलते इस तरह का हादसा हुआ। कहा जा रहा है बाल मजदूर को ऐसी जगह पर काम पर लगाया गया था, जहां पर पहले से ही खतरा मंडरा रहा था। सवाल उठता है कि जब ऐसा था तो दुकानदार ने किसी तरह की अनहोनी को कुछ सोंचा क्यों नहीं ?

सरकारी सिस्टम पर भी उठे सवाल

जहां पर हुए हादसे में एक बाल मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं से कुछ कदमों की दूरी पर श्रम विभाग का दफ्तर है। लोग कहते घूम रहें हैं कि क्या कभी इस तरफ श्रम दफ्तर में आने वाले जिम्मेदारों की नजर नहीं गई ? वही कुछ कह रहें हैं कि इस तरह नियमों को दर-किनार करते हुए सारा कुछ सेटिंग-गेटिंग के बूते ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें-हरदोई: शादी की खुशियों के बीच मचा कोहराम, टेंट हाउस के मजदूर की संदिग्ध हालत में हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका