Rani Chatterjee Photos: ईद के मौके पर एक्ट्रेस ने पीली ड्रेस में दिखाए जलवे, सादगी से जीता फैंस का दिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। रानी अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी फोटो और वीडियो से भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने आज ईद के मौके पर अपनी ट्रेडिशनल फोटोज शेयर कर फैंस का तो दिन ही बना दिया है। ईद …

मुंबई। रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। रानी अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी फोटो और वीडियो से भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने आज ईद के मौके पर अपनी ट्रेडिशनल फोटोज शेयर कर फैंस का तो दिन ही बना दिया है।

ईद के मौके पर रानी का खूबसूरत फोटोज को शेयर करना फैंस के लिए उनकी ईदी से कम नहीं है। इसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

ईद के मौके पर रानी चटर्जी एक बार फिर देसी अवतार में नजर आई हैं। जिसमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रानी चिकनकारी येलो कुर्ती पहने नजर आ रही हैं। हाथों में मेहंदी और कानों में बड़े झूमकों वाला रानी का ये लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

रानी ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘ईद मुबारक इंडिया’। इसके बाद तो भोजपुरी के कई स्टार्स और फैंस ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है।

संबंधित समाचार