अप्रैल में निर्यात में 24 फीसदी की वृद्धि, 38.19 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली। देश का वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अप्रैल 2022 में एक साल पहले इसी माह की तुलना में 24.22 प्रतिशत बढ़ कर 38.19 अरब डॉलर के बराबर रहा जो एक नया कीर्तिमान है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी त्वरित अनुमान में दी गयी है। अप्रैल 2021 में वाणिज्यिक निर्यात 30.75 अरब …
नई दिल्ली। देश का वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अप्रैल 2022 में एक साल पहले इसी माह की तुलना में 24.22 प्रतिशत बढ़ कर 38.19 अरब डॉलर के बराबर रहा जो एक नया कीर्तिमान है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी त्वरित अनुमान में दी गयी है। अप्रैल 2021 में वाणिज्यिक निर्यात 30.75 अरब डॉलर था।
अप्रैल 2022 में वाणिज्यक आयात 58.26 अरब डालर और व्यापार घाटा 20.07 अरब डॉलर रहा। अप्रैल 2022 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात 30.46 अरब अमरीकी डॉलर रहा,जो एक वर्ष पहले की तुलना में 12.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल 2021 में गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात 27.12 अरब डालर था। अप्रैल 2022 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 27.16 अरब डॉलर रहा।
यह इस श्रेणी में 2021 में हुए 23.74 अरब डॉलर के निर्यात से 14.38 प्रतिशत ऊंचा है। आलोच्य माह में पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 113.21 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक सामान (64.04 प्रतिशत) और रसायन (26.71 प्रतिशत) से कुल मिला कर निर्यात को नयी ऊंचाई तय करने में मदद मिली। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2022 में देश का वाणिज्यिक आयात 58.26 अरब डॉलर था पिछले वर्ष अप्रैल के 46.04 अरब डालर से 26.55 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान गैर-पेट्रोलियम आयात 38.75 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष इसी माह से 9.87 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2021 में गैर पेर्टोलियम आयात 35.27 अरब डालर था। अप्रैल 2022 में गैर-तेल, गैर- रत्नआभूषण (गैर सोना-चांदी) श्रेणी का आयात 34.43 अरब डॉलर मूल्य का था, जो अप्रैल 2021 में इस श्रेणी के 26.55 अरब डालर के आयात की तुलना में 29.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा, कहा- रूसी सेना अब हो चुकी है काफी कमजोर
