गदरपुर: सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी के घर चोरों का तांडव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी के घर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व हजारों रुपये की नकदी उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामिनी से पूछताछ की। गृहस्वामिनी ने की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गयी है। वार्ड नंबर 1 करतारपुर रोड नामधारी वर्कशॉप वाली गली निवासी प्रताप …

गदरपुर, अमृत विचार। सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी के घर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व हजारों रुपये की नकदी उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामिनी से पूछताछ की। गृहस्वामिनी ने की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गयी है।

वार्ड नंबर 1 करतारपुर रोड नामधारी वर्कशॉप वाली गली निवासी प्रताप सिंह सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी हैं। प्रताप सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई में कार्यरत हैं। रविवार को उनकी पत्नी पूनम कौर दोपहर बाद अपनी ननद के घर रिश्तेदारी में चली गईं। घर की नौकरानी भी अपने घर लंगड़ाभोज मुकंदपुर चली गई। सोमवार प्रातः करीब 10 बजे जब वह काम करने के लिए उनके घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसने इसकी सूचना अपनी मालकिन पूनम जीत कौर को दी।

पूनम जीत कौर ने घर पहुंचकर देखा तो अंदर चोर सेफ का ताला तोड़कर करीब 8 तोले सोने के जेवरात उठा ले गए थे। उन्होंने बताया कि सेफ में रखे करीब 60 हजार रुपये की नगदी भी गायब है। सूचना पर थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। गृह स्वामिनी पूनम जीत कौर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कहीं नशेड़ियों ने तो घटना को अंजाम नहीं दिया
नगर में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिससे कई युवा इसके शिकार हो गये हैं। वे नशे के लिए पैसे के भाव में चोरी आदि की घटनायें भी पूर्व में कर चुके हैं। जिस तरह से घर का ताला तोड़ चोरी को अंजाम दिया गया है इससे लगता है कि यह घटना नशेड़ियों द्वारा ही की गयी होगी।

संबंधित समाचार