काशीपुर के अंकित समेत 18 सदस्यीय हॉकी टीम गोवा के लिए रवाना
काशीपुर, अमृत विचार। गोवा में होने वाली 12वीं पुरुष सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की 18 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। टीम में काशीपुर से अंकित सैनी का भी चयन हुआ है। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गौरव मेहरा को टीम कप्तान बनाया गया। 4 से 15 मई तक गोवा …
काशीपुर, अमृत विचार। गोवा में होने वाली 12वीं पुरुष सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की 18 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। टीम में काशीपुर से अंकित सैनी का भी चयन हुआ है। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गौरव मेहरा को टीम कप्तान बनाया गया।
4 से 15 मई तक गोवा में सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए प्रदेश की 18 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम चयन होने के बाद रवाना हो गई है। इससे पूर्व टीम को 15 दिन विशेष शिविर में प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें पहले दस खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के हैं, जो चयनित हुए हैं। हॉकी कोच मोहित सिंह ने बताया कि 6 मई को उत्तराखंड का झारखंड से पहला मैच और 9 मई को गुजरात से दूसरा मैच होगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से गौरव मेहरा को टीम कप्तान बनाया गया है। उपक्रीड़ाधिकारी, निर्मला पंत, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, जेपी यादव, साई एथलीट कोच चंदन सिंह नेगी, हॉकी कोच मोहित रावत, मोहित सिंह हॉकी, सौरभ पटवाल, हॉकी खिलाड़ी राहुल यादव, रवि कुमार, मिथलेश यादव आदि ने टीम को बधाई दी।
