अर्पिता खान की ईद पार्टी में बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रमजान के पूरा होता ही देशभर में 3 मई को ईद मनाई गई। इस खास मौके पर सलमान खान की बहन अर्प‍िता खान शर्मा और जीजा आयुष शर्मा ने अपने घर ईद की दावत रखी थी। जहां पर सभी फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया था। पार्टी में मानों की सभी सितारों की जैसे महफिल …

मुंबई। रमजान के पूरा होता ही देशभर में 3 मई को ईद मनाई गई। इस खास मौके पर सलमान खान की बहन अर्प‍िता खान शर्मा और जीजा आयुष शर्मा ने अपने घर ईद की दावत रखी थी। जहां पर सभी फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया था। पार्टी में मानों की सभी सितारों की जैसे महफिल जमी थी। तो आइए देखते है किसने उठाया अर्प‍िता के घर दावत का लुत्फ।

पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए। रणवीर मल्टीकलर शर्ट और ब्लू जींस के साथ बड़ी सी हैट लगाए फुल टशन में नजर आएं। और वहीं दीपिका ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस में ईद के लिए परफेक्ट तैयार नजर आईं।  

ईद की पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खींचा। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच उन्हें पार्टी में साथ देखकर फैंस की खुशी का ईद के मौके पर चार गुनी हो गई।पुलकित सम्राट भी ईद की दावत में अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ पार्टी में आए।

सोनाक्षी लाइम ग्रीन साड़ी में और हुमा सफेद लहंगे में पार्टी में नजर आईं।कंगना रनौत भी अर्प‍िता के घर ईद की शाम में व्हाइट डीप नेक शरारा, चोकर नेकपीस और बन शेप हेयरस्टाइल में वे खूबसूरत नजर आईं। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स संग विवाद के लिए मशहूर कंगना का पार्टी में होना बड़ी बात है।पार्टी में करण अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा और करिश्मा कपूर के साथ नजर आए।ईद की पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस ने व्हाइट इंडो-वेस्टर्न लुक से कहर बरपाया। वहीं सनी लियोनी भी लाइट ब्लू एंड पिंक कॉम्बीनेशन के लहंगे में गजब ढा रही थीं।ईद की पार्टी में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी नजर आये वे ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बीनेशन के कपड़ों में दावत का लुत्फ उठाने पहुंचे थे।ईद की शाम को एक और खास मेहमान ने रोशन किया और वे हैं शहनाज गिल बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने शो में सलमान का दिल जीत लिया था।ऐसे में सलमान की पार्टी में शहनाज का आना तो बनता है।जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी पार्टी में सलमान के काफी क्लोज नजर आये। जेनेलिया, बेज कलर के शरारा सूट में और रितेश उन्हें कॉम्प्लीमेंट करते ब्लू कुर्ता पायजामा में नजर आये।बाकी और सितारों की बात करें तो ईद की दावत पर इमरान हाशमी, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, दीया मिर्जा, कार्त‍िक आर्यन, सुनील ग्रोवर समेत अन्य सेलेब्स ने भी शिरकत की। अर्प‍िता की इस ईद पार्टी ने वाकई सभी दिलों को एक कर दिया है। फैंस भी अपने चहेते सितारों को एक जगह देख काफी खुश हैं।

पढ़ें-ईद पार्टी से लौटने के बाद Salman Khan से Shehnaaz Gill ने रखी डिमांड, कहा- मुझे छोड़कर आओ

 

 

संबंधित समाचार