मुरादाबाद : प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान दिन में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से चिकित्सा प्रबंधों और मिल रहे इलाज की जानकारी ली। कमियों पर नाराजगी जताते …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान दिन में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से चिकित्सा प्रबंधों और मिल रहे इलाज की जानकारी ली। कमियों पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। कहा प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए संकल्पित है। धरातल पर सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने इमरजेंसी वार्डं में भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात नर्सों और चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज करने की हिदायत दी। वार्डं के लिए जाते समय अस्पताल में आए मरीज अनिल कुमार ने मंत्री से मिलकर अस्पताल के चिकित्सक पर जांच के नाम पर परेशान करने और अल्ट्रासाउंड में हीलाहवाली करने की शिकायत की। इस पर उन्होंने प्रमुख अधीक्षक डाँ एनके गुप्ता से व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए निर्देश दिया। वार्डं में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछकर इलाज की जानकारी ली।

अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ अल्ट्रासाउंड जांच और इलाज के नाम पर चिकित्सक के अभद्रतापूर्ण व्यवहार की शिकायत अनिल कुमार ने की। इस पर उन्होंने प्रमुख अधीक्षक डाँ एनके गुप्ता से व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा और उसकी समस्या समाधान का निर्देश दिया। वार्डं में भर्ती मरीज सत्यवीर से इलाज और एसी चलने की जानकारी ली। इस पर उसने कहा कि वह आज ही भर्ती हुआ है इसलिए बहुत जानकारी नहीं है। वार्डं में पंखा चलने के बावजूद गर्मी होने की बात पर जिलाधिकारी ने बताया कि एक एसी चल रहा है लेकिन वार्डं बड़ा होने से उसका असर कम है।

इसके बाद वह जिला अस्पताल के कोविड यूनिट के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डाँ एमसी गर्ग और डिप्टी सीएमओ व यूनिट के नोडल डाँ संजीव बेलवाल से यूनिट में चिकित्सा उपकरणों के प्रबंध, आक्सीजन प्लांट और कोविड के चौथी लहर की आशंका के बारे में पूछताछ की। इस पर उन्होंने बताया कि सौ बेड के इस यूनिट में चालीस बेड बच्चों के लिए पीकू वार्डं के रूप में आरक्षित है। हर बेड पर वेंटीलेटर और आक्सीजन प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से आक्सीजन आपूर्ति की सुविधा है।

चौथी लहर की संभावनाएं न होने की बात कही। इस पर दोनों मंत्रियों ने फिर भी पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में छह आक्सीजन प्लांट है। कोविड मरीजों के लिए जरूरत पर सभी इंतजाम है। निरीक्षण के दौरान नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, चिकित्साधिकारी डाँ राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: ट्रक की लाइट से बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, पीछे से बस ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी रेफर

संबंधित समाचार