लखीमपुर-खीरी: घर में बुलाकर किशोरी को पिलाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, निघासन-खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का आरोप है कि पुत्री की बुधवार को बरीक्षा थी। गांव के ही एक युवक के बुलाने पर पुत्री उसके घर पहुंची, जहां उसे जहरीला पदार्थ खिला …

अमृतविचार, निघासन-खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का आरोप है कि पुत्री की बुधवार को बरीक्षा थी। गांव के ही एक युवक के बुलाने पर पुत्री उसके घर पहुंची, जहां उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में घर आई। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

गांव दुलही निवासी जंगू भार्गव ने बताया कि उसकी बेटी प्रीती (17) की बुधवार को बरीक्षा थी। मंगलवार की आधी रात के बाद फोन कर गांव के युवक रामनिवास ने फोन कर अपने घर बुलाया। जिस पर पुत्री बरीक्षा के लिए घर में रखे 55 हजार रुपये लेकर रामनिवास के घर चली गयी। उनका कहना है कि रुपये देखकर रामनिवास और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की नीयत बदल गई और पुत्री से रुपये छीनने लगे।

आरोप है कि पुत्री ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे काफी मारा पीटा, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। साथ ही कोई नशीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया। जैसे तैसे गिरते फिरते किशोरी अपने घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवार में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

प्रेम संबंध के चलते तो नहीं हुई मौत
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी की शादी तय थी। चार मई यानी बुधवार को बरीक्षा के लिए परिजनों को जाना था। घटना और बरीक्षा से जुड़ी तारीख एक होने से प्रेम संबंधों को भी दरकिनार नही किया जा रहा है। असमय हुई मौत ने कई अनकहे सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस भी प्रेम संबंध से मामले को जोड़कर देख रही है और इसी आधार पर अपनी जांच तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में ईदगाह में युवक की मौत

संबंधित समाचार