आज का राशिफल। 05 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। नए अनुसंधान में आप रुचि ले सकते हैं। आज पर्याप्त मात्रा में आराम करने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृष आज सहकर्मियों के प्रति मन में असंतोष …

मेष

आज बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। नए अनुसंधान में आप रुचि ले सकते हैं। आज पर्याप्त मात्रा में आराम करने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष

आज सहकर्मियों के प्रति मन में असंतोष उमड़ सकता है। परिजनों पर गुस्सा करने के बजाय प्यार से उन्हें समझाएं। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन चुनौतियां रहेंगी। बीती बातों को बार-बार दोहराने से बचें। अपच की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज आपके दिमाग में करियर को लेकर नए आइडिया आएंगे। वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा। व्यापार के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है।

कर्क

आज नकारात्मक आदतों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। प्रेमी जन को लेकर आप काफी भावुक रहेंगे। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। घर और कारोबार में तालमेल में कमी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

सिंह

आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई छोटा कार्य किसी मित्र के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। आपकी जीवनशैली काफी संतुलित रहेगी।

कन्या

आज कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे। अपने विचारों में स्पष्टता न होने के कारण अपनी बात को ठीक तरह से नहीं रख पाएंगे।

तुला

आज बच्चे घर पर ऑनलाइन गेम्स का आनन्द उठा सकते हैं। अपनी दिनचर्या को हमेशा संयमित रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा। लेकिन शाम तक आपका मूड हल्का हो जायेगा। दांपत्य संबंधों में तनाव हो सकता है।

वृश्चिक

आज नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन न करें। व्यावसायिक गतिविधियां समय पर पूर्ण नहीं होंगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। अति उत्साह में आपका काम बिगड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें।

धनु

आज संभव है की आप बहुप्रतीक्षित डेट पर भी जाएं। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। पुराने अनुभवों की सहायता से समय से पहले अपने काम खत्म कर लेंगे। समाज सेवक लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

मकर

आज स्टॉक मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। आप दूसरों की मदद करने को लेकर तत्पर रहेंगे। जिससे आपका सम्मान और यश बढ़ेगा। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बने रहें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रहने वाला है।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ में कमजोरी समस्या की समस्या हो सकती है। इसीलिए आपको भरपूर मात्रा में भोजन व जल का सेवन करना चाहिए। मित्रों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपके फोकस में आज कुछ कमी रहेगी।

मीन

आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना हितकारी होगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे नाराज हो सकते हैं। घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा।