इटावा: ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि ग्राम तमेरी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (33) हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर साफ …
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि ग्राम तमेरी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (33) हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर साफ सफाई का काम करता था।
रोज की तरह वह पेट्रोल पंप के लिए अपनी बाइक से जा रहा था कि रास्ते में तहसील के आगे स्थित दीपक राइस मिल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह बाइक समेत उलझ कर घिसटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर आगे जा गिरा जबकि बाइक करीब 200 मीटर आगे एक पेट्रोल पंप के सामने जा गिरी। इस घटना में शैलेंद्र की मृत्यु हो गई।
पढ़ें-यूपी मौसम: आंधी पानी ने तपिश से दिलाई राहत, फसलों को लेकर किसानों की बढ़ी आफत
