Arjun Kapoor संग अपने रिश्ते पर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, कहा- I Wanna Grow Old With Him
मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं। इसी बीच अब मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर …
मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं। इसी बीच अब मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

मलाइका ने कहा कि वो इस रिश्ते के लिए काफी सीरियस हैं और अर्जुन के साथ बूढ़ी होना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों साथ में फ्यूचर देखना चाहते हैं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं कि ओह, मुझे नहीं पता… तो समझ लीजिए ये रिश्ता आपके लिए नहीं है। ये रिश्ता मेरे लिए अहम है। मुझे लगता है कि हम एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम आगे के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं।
![]()
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि हम दोनों मेच्यूर स्टेज में हैं और अभी हमारे पास करने के लिए बहुत सी चीजें हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ फ्यूचर देखना पसंद करेंगे। भले ही हम कई बार हंसते हैं और मजाक करते हैं लेकिन हम अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। मुझे अब इतना पता है कि वो मेरा आदमी है।

पढ़ें- ‘कश्मीर की कली’ हिना खान ने ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल, देखें PHOTOS
