बाराबंकी: भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। देव परिवार विस्तार एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को हुई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के दौरान 24 हजार घरों …

बाराबंकी। देव परिवार विस्तार एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को हुई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान 24 हजार घरों में देव स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 5101 गायत्री दीप महायज्ञ व विभिन्न तरह के संस्कार जैसे अन्नप्राशन, जन्मदिन, मुंडन, यज्ञोपवीत व विवाह संस्कार आदि निशुल्क कराए जाएंगे। 5 मई को शुरू हुए इस आध्यात्मिक महोत्सव में पहले दिन गायत्री शक्तिपीठ लखनऊ रोड व आजाद नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ से सद्गुरु ज्ञान गंगा सदग्रंथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई।

इसके बाद कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई जी आई सी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। पहले दिन शाम को 6:00 बजे से युग साहित्य से वर्तमान समस्याओं का समाधान विषय पर संगीत के साथ शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा। दूसरे दिन 6 मई को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक देव पूजन और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अपराहन 12:00 बजे देव संस्कृति विश्वविद्यालय से पधारे कुलपति डॉ चिन्मयानंद पांड्या युवा शक्ति को संबोधित कर ऊर्जा प्रदान करेंगे। इसी दिन शाम को ग्रंथों की स्थापना के साथ 5101 दीप को जला करें महायज्ञ संपन्न होगा। अंतिम दिन 8 मई को सुबह 8:00 बजे से यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ अभिनंदन तथा केंद्रीय टोली की विदाई होगी।

पढ़ें-बहराइच: महाविद्यालयों में छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट

संबंधित समाचार