हल्द्वानी: गरीबों का राशन हड़पने वालों के खिलाफ दर्ज होंगे मुकदमे  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में गरीबों को वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री में गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गरीबों का राशन हड़पने वाले अपात्रों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मुकदमे दर्ज कर राशन की वसूली भी की जायेगी। खाद्य विभाग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में गरीबों को वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री में गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गरीबों का राशन हड़पने वाले अपात्रों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मुकदमे दर्ज कर राशन की वसूली भी की जायेगी। खाद्य विभाग जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा।

इस नंबर पर अपात्र कार्ड धारकों की शिकायत की जा सकती है। इसकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपात्र राशन कार्ड धारकों के पास अभी भी समय है कि 10 दिनों में राशन कार्ड जमा कर दें। फिर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में लिंगानुपात पर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने नैनीताल जनपद में बेहतर लिंगानुपात होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों के लिए कई योजनायें संचालित की जा रही हैं, ताकि अभिभावकों को उनकी बेटी बोझ नहीं लगेगी और बेटियों की शिक्षा-दीक्षा में वृद्धि होगी।

संबंधित समाचार