मुरादाबाद: बिजनौर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात फहीम एटीएम फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुख्यात फहीम एटीएम बिजनौर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। मुरादाबाद की पाकबड़ा पुलिस शातिर बदमाश की तलाश में जुटी है। फिलहाल एटीएम का कोई सुराग पुलिस के पास नहीं है। शातिर बदमाश के कस्टडी से फरार होने के बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल है। मुरादाबाद में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुख्यात फहीम एटीएम बिजनौर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। मुरादाबाद की पाकबड़ा पुलिस शातिर बदमाश की तलाश में जुटी है। फिलहाल एटीएम का कोई सुराग पुलिस के पास नहीं है। शातिर बदमाश के कस्टडी से फरार होने के बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल है।

मुरादाबाद में कांठ थाना क्षेत्र के उमरीकलां का रहने वाला फहीम उर्फ एटीएम पश्चिम यूपी के बड़े अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। मुरादाबाद के अलावा प्रदेश्च व देश के कई थानों में उसके खिलाफ लूटपाट व चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति हासिल करने वाले फहीम ने अपने रिश्तेदारों के नाम संपत्ति खरीदी है। कर्नाटक के बेंगुलुरू शहर में सराफा दुकानों से करोड़ों का सोना चुराने वाले फहीम एटीम को जनवरी 2021 में बगंलौर पुलिस ने दबोचा।

उसके कब्जे से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम आभूषण बरामद किया। फहीम की गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पुलिस चोरी के 40 घटनाओं का एक साथ पर्दाफाश किया था। इनमें से 35 मुकदमे सिर्फ 2016 में बेंगलुरु के विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे। फहीम एटीम के कारनामों की भनक लगते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी तब उसके गिरोह के बावत जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये इनाम के रुप में देने की घोषणा की थी। कर्नाटक से चोरी सोना फहीम दिल्ली एनसीआर व मुरादाबाद के सराफा बाजार में बेचता था।

फहीम का गिरोह हैदराबाद, पणजी, गोवा और बेलगावी जैसे प्रमुख शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तारी के कुछ ही महीने बाद एटीएम कोर्ट से रिहा हो गया। इधर मुरादाबाद पुलिस ने फहीम के खिलाफ तीन वर्ष पहले गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लिखा। तब वह पत्नी एवं बच्चों समेत फरार हो गया। अगस्त 16 जुलाई 2020 को मुरादाबाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी संपत्ति कुर्क की।

अगस्त 2021 में फहीम को दबोचने में मुरादाबाद की कांठ पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फहीम जेल भेज दिया गया। उधर फहीम की तलाश बिजनौर पुलिस को भी थी। मुरादाबाद जेल से फहीम के रिहा होते ही बिजनौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तब से वह बिजनौर जेल में था। गुरुवार को मुरादाबाद कोर्ट में फहीम की पेशी थी। बिजनौर पुलिस उसे साथ लेकर मुरादाबाद आई।

कोर्ट में पेशी के बाद फहीम को साथ लेकर बिजनौर पुलिस पाकबड़ा कस्बा पहुंची। वहां फहीम की ससुराल है। पाकबड़ा में पुलिस को चकमा देकर फहीम एटीएम फरार हो गया। घटना के बावत थाना प्रभारी पाकबड़ा रंजन शर्मा ने बताया कि फहीम की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: किशोर से कुकर्म के आरोपी को सात साल की सजा, 25 हजार रुपये के जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार