अल्मोड़ा: शिकायत मिलने पर अल्मोड़ा एसओजी की टीम भंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नव नियुक्त एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने गोपनीय शिकायतें मिलने पर जिले की एसओजी टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीम के छह आरक्षियों का एसएसपी ने जिले के अलग-अलग थानों में स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि अल्मोड़ा में नियुक्ति …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नव नियुक्त एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने गोपनीय शिकायतें मिलने पर जिले की एसओजी टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीम के छह आरक्षियों का एसएसपी ने जिले के अलग-अलग थानों में स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं।

एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि अल्मोड़ा में नियुक्ति के बाद उन्हें अलग-अलग माध्यमों से एसओजी टीम के खिलाफ अनेक गोपनीय शिकायतें मिली हैं। जो काफी गंभीर हैं। सभी गोपनीय शिकायतों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल एसओजी में कार्यरत आरक्षी दिनेश नगरकोटी को थाना सल्ट, संदीप सिंह चौकी जैंती, मनमोहन सिंह व भूपेंद्र कुमार को थाना भतरौंजखान, दीपक खनका को कोतवाली अल्मोड़ा और राजेश कुमार भट्ट को थाना लमगड़ा स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी ने कहा है कि जल्द ही जिले में एसओजी की नई टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आम जनता की ओर से कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार