आज का राशिफल। 06 मई, 2022
मेष आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नए अनुबंध सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों की आज परीक्षा हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च करेंगे। वृष आज अपनी मनःस्थिति को मजबूत बनाएं रखें। आपकी उत्पादन क्षमता …
मेष
आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नए अनुबंध सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों की आज परीक्षा हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च करेंगे।
वृष
आज अपनी मनःस्थिति को मजबूत बनाएं रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नई जॉब मिलने की संभावना बन सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सामंजस्य उत्तम रहेगा।
मिथुन
आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
कर्क
आज अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। मौसम का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है।
सिंह
आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं।
कन्या
आज रिश्तों को बचाने के लिए संयम का परिचय दें। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला
आज अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
वृश्चिक
आज प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
धनु
आज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की खरीदी कर सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मकर
आज आप अपने प्रदर्शन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुए कार्य आज शुरू हो जाएंगे। महिला वर्ग अपने घरेलू कार्यों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।
कुंभ
आज बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। विद्यार्थी योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं।
मीन
आज बाहरी व्यक्तियों से ज्यादा मेल मिलाप न करें। परिवार और संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो।
