शादी के बंधन में बंधीं AR Rahman की बेटी, न्यूली मैरिड कपल की फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान शादी के बंधन में बंध गई हैं। खतीजा रहमान ने रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की है। एआर रहमान ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की। इस फोटो में एआर रहमान ने अपनी मम्मी की तस्वीर को शामिल करते हुए फैमिली फोटो को पूरा किया। View this …

मुंबई। एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान शादी के बंधन में बंध गई हैं। खतीजा रहमान ने रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की है। एआर रहमान ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की। इस फोटो में एआर रहमान ने अपनी मम्मी की तस्वीर को शामिल करते हुए फैमिली फोटो को पूरा किया।

एआर रहमान ने बेटी खतीजा रहमान की शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ऊपर वाला कपल को ढेर सारा आशीर्वाद दे। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए एडवांस में ही धन्यवाद करता हूं।

बता दें कि खुद खतीजा रहमान ने भी शादी की फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की। इस फोटो में खतीजा रहमान ऑफ व्हाइट रंग के जोड़े में दिखाई दीं। वहीं उनके पति रियासदीन ने भी उनसे मैच करते हुए शेरवानी पहनी थी।

पढ़ें- Vidyut Jammwal ने फिर बढ़ाया देश का मान, World के Top 10 मार्शल स्टार्स में हुए शामिल

संबंधित समाचार