ललितपुर: गैंगरेप मामले के आरोपी इंस्पेक्टर के कमरे से फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पीड़िता के DNA टेस्ट की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। यूपी के ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में  13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस थाने में भी थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही बुधवार को गिरफ्तार किये गये पाली थाने के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को अदालत …

ललितपुर। यूपी के ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में  13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस थाने में भी थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही बुधवार को गिरफ्तार किये गये पाली थाने के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसी बीच लखनऊ और झांसी से आई फॉरेंसिक टीम ने उसका बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

इस दौरान फॉरेंसिक टीम कमरे से बेडशीट, चादर, तकिया और कुछ अन्य कपड़े अपने साथ ले गई। यहां तक कि थाने के बाहर एक चाय की दुकान के पटिया के सैंपल तक लिए गए। थाने में किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले की फॉरेंसिक जांच के लिए गुरुवार को लखनऊ-झांसी से टीम ललितपुर पहुंची थी।

इन टीमों ने पाली थाने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को भी थाने बुलाया गया, जिसकी निशानदेही पर जिस कमरे में दुष्कर्म किया गया, वहां से सैंपल लिए गए। टीम ने कमरे में बेडशीट चादर और कुछ अन्य कपड़ों को फॉरेंसिक लैब भेजा है। इसके अलावा थाने के बाहर चाय की दुकान की पटिया से भी सैंपल लिए गए।

पढ़ें- ललितपुर दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया पूर्व एसएचओ

संबंधित समाचार