Sunset देखते हुए पति संग रोमांस करते दिखी सपना चौधरी, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सपना चौधरी आए दिन अपने वीडियो और फोटोज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सपना का हरियाणी गाने पर ठुमके लगाना डांस करना फैंस को काफी पसंद आता है। सपना के लटकों-झटकों पर लाखों लोग फिदा हैं। वहीं सपना अपने फैंस के लिए अक्सर मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती …

मुंबई। सपना चौधरी आए दिन अपने वीडियो और फोटोज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सपना का हरियाणी गाने पर ठुमके लगाना डांस करना फैंस को काफी पसंद आता है। सपना के लटकों-झटकों पर लाखों लोग फिदा हैं। वहीं सपना अपने फैंस के लिए अक्सर मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

इन वीडियोज में सपना अपनी पर्सनल लाइफ दिखाती हैं तो कभी प्रोफेशनल लाइफ इन्जॉय करते हुए दिखाती है। हाल ही में डांसर ने अपने पति के साथ का एक खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू संगर रोमांस करती दिख रही हैं।

आप देख सकते है कि वीडियो में वीर साहू ऑल ब्लैक लुक में छत पर खड़े होकर सनसेट देख रहे हैं तभी सपना वहां आती हैं और दोनों एक दूसरे को प्यार से देखते है। दोनों के बीच प्यार और रोमांस फैंस को काफी प्यारा भी लग रहा है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं और बेस्ट कपल बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amrit Vichar (@amritvichar)

आपको बता दें कि सपना और वीर साहू ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों ने शादी को कई महीनों तक छुपाकर रखा था। शादी की खबर तो सपना के मां बनने के बाद सामने आया था। आपको बतादें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है पोरस साहू।

पढ़ें-ब्लू ड्रेस में सपना चौधरी ने दिखाया ग्लैमर, देसी कपड़े छोड़ बनीं विदेशी, देखें फोटो

संबंधित समाचार