ब्रजभूषण शरण सिंह के ऐलान के बाद बाराबंकी में भी होगा राज ठाकरे का विरोध
बाराबंकी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव धनंजय शर्मा ने राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के विरोध की घोषणा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का इतना जबरदस्त विरोध होना चाहिए कि दोबारा वे उत्तर भारतीयों के विरोध करने का दुस्साहस न कर सकें। उन्होंने कहा …
बाराबंकी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव धनंजय शर्मा ने राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के विरोध की घोषणा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का इतना जबरदस्त विरोध होना चाहिए कि दोबारा वे उत्तर भारतीयों के विरोध करने का दुस्साहस न कर सकें।
उन्होंने कहा कि सांसद ने पार्टी से हट कर उत्तर भारतीयों की बात सबसे आगे रखी ।मेरा इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन रहेगा। राज ठाकरे को अयोध्या जाने से पहले बाराबंकी में विरोध होगा। उन्होंने उत्तर भारत के गरीब मजदूरों पर बहुत अत्याचार किया है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे राज ठाकरे से न मिले।
पढ़ें- राज ठाकरे को लाउडस्पीकर विवाद से राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा- केंद्रीय मंत्री आठवले
