उत्तराखंड: विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी के साथ 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बने गवाह… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बाबा केदारनाथ के जय उद्घोष के साथ शुक्रवार को वृष लग्न में प्रात: 6:25 बजे से 6 माह के लिए खोल दिये गये। कपाट खुलते ही श्री केदारनाथ भगवान के अनुपम दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गये। देखें VIDEO: विधिविधान से खुले बाबा केदारनाथ धाम …

देहरादून, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बाबा केदारनाथ के जय उद्घोष के साथ शुक्रवार को वृष लग्न में प्रात: 6:25 बजे से 6 माह के लिए खोल दिये गये। कपाट खुलते ही श्री केदारनाथ भगवान के अनुपम दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गये।

देखें VIDEO: विधिविधान से खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

इस अवसर पर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। सेना की मराठा रेजिमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ देश-विदेश से आये 10 हजार से अधिक श्रद्धालुजन कपाट खुलने के गवाह बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहला रूद्राभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी कपाट खुलने के साक्षी बने और उन्होंने पूजा अर्चना की। आज श्री भैरवनाथ की पूजा के पश्चात भगवान श्री केदारनाथ की आरती शुरू हो जायेगी।
शुक्रवार प्रात: 4:30 बजे से ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कपाटोद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी थी।

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद।

श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ धाम के पुजारी टी. गंगाधर लिंग, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, डीएम मयूर दीक्षित सहित मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह, वेदपाठी आचार्यगणों ने मंदिर के पूरब द्वार से मंदिर के सभा मंडप में प्रवेश किया। प्रात: पांच बजे से मंदिर के गर्भगृह के द्वार का पूजन शुरू हुआ। श्री केदारनाथ धाम के रक्षक क्षेत्रपाल श्री भकुंट भैरव के आह्वान के साथ ठीक प्रात: 6:25 बजे श्री केदारनाथ धाम के मुख्य द्वार के कपाट खोल दिये गये।

बनी रहे बाबा केदार की कृपा
कपाट खुलते ही श्री केदारनाथ भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से जागृत किया गया। कुछ ही पल बाद बाबा के निर्वाण दर्शन हुए। कुछ अंतराल में बाबा के श्रृंगार दर्शन शुरू हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि श्री केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे।

संबंधित समाचार