सड़क दुर्घटना में छह की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। अहमदनगर जिले के कोपरगांव राजमार्ग पर पगारे वस्ती के पास शुक्रवार को एक कंटेनर के ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। कोपरगांव पुलिस ने कहा है कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई जब ऑटो रिक्शा कोपरगांव जा रहा …

महाराष्ट्र। अहमदनगर जिले के कोपरगांव राजमार्ग पर पगारे वस्ती के पास शुक्रवार को एक कंटेनर के ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। कोपरगांव पुलिस ने कहा है कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई जब ऑटो रिक्शा कोपरगांव जा रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने उसको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह मृतकों में चार महिलाएं हैं। सभी घायलों का इलाज कोपरगांव अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर दोनों पक्षों ने की जमकर नारेबाजी, टीम के पहुंचने पर हुआ हंगामा

संबंधित समाचार