समुद्र किनारे मस्ती करती दिखीं मोनालिसा, तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मोनालिसा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज की वजह से घर-घर में खास पहचान बनाई है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर …
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मोनालिसा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज की वजह से घर-घर में खास पहचान बनाई है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों के लिए अपनी बेहद हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

शुक्रवार को मोनालिसा ने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा को समुद्र किनारे काफी मस्ती करते हुए देखा जा रहा है।

एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ब्रालेट और पिंक चेक वाली शॉर्ट स्कर्ट कैरी की है। इसके साथ और हैट भी पहनी हुई है। मोनालिसा की मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।

मोनालिसा काफी लाइट मेकअप में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाइट शेड के ही ईयररिंग्स पहने हैं। एक्ट्रेस यहां अपने बालों को खुला छोड़ा है।

मोनालिसा ने समुद्र किनारे बेबाक पोज दिए हैं। इस फोटोशूट में वह काफी हॉट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्वीरें शेयर करती हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, Soak Up The Sun ☀️….

ये भी पढ़ें : Rashami Desai ने White Dress में दिखाया गॉर्जियस लुक, फैंस कर रहे तारीफ, देखें PHOTOS
