बहराइच: बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 135 कनेक्शन की हुई जांच, तीन पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को पयागपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पयागपुर के उपखंड अधिकारी अवधेश पटेल, विजिलेंस अवर अभियंता पवन कुमार साहनी, अवर अभियंता सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने साथ ग्राम सभा बेलवापदुम में बड़े बकायेदारों व विद्युत चोरी करने वालों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे …

बहराइच। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को पयागपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पयागपुर के उपखंड अधिकारी अवधेश पटेल, विजिलेंस अवर अभियंता पवन कुमार साहनी, अवर अभियंता सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने साथ ग्राम सभा बेलवापदुम में बड़े बकायेदारों व विद्युत चोरी करने वालों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

जिसमे कुल 135 कनेक्शन चेक किये गए। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा बेलवा पदुम व सम्भू टिकरी में सिंचाई के लिए दो हॉर्स पावर का मोटर लगाकर बिना कनेक्शन चोरी कर रहे छेदी बेटा प्रकाश राम,भगत राम बेटा नत्थू राम व मनोज मिश्रा बेटा यज्ञराम संचालन कर रहे थे। जिनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।साथ ही 50 बड़े बकाएदारों से 105000 रुपये का राजस्व भी बकायादारों से वसूला गया साथ ही साथ 25 कनेक्शन भी काटे गए।

उपखण्ड अधिकारी अवधेश पटेल ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा जिसमे बड़े बकायादारों का कनेक्शन काटने के साथ साथ विद्युत चोरी पर भी रोक लगाया जाएगा जिससे हो रही लाइन लास से निजात पाया जा सके। इस अभियान में पयागपुर के विजलेंस अवर अभियंता पवन शाहनी, टी जी सेकंड विपिन कुमार यादव, ,लाइन मैन रामानंद, लवकुश, मोहित हनुमान अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें-रायबरेली: भाजपा के पूर्व MLA ने बिजली विभाग के छापामार दल को बंधक बनाया

संबंधित समाचार