GT vs MI, IPL 2022: गुजरात ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि मुंबई ने एक बदलाव करते हुए ऋतिक शौकीन की जगह एम अश्विन को मौका दिया है। मुंबई ने किया एक बदलाव टॉस के बाद रोहित शर्मा …

मुंबई। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि मुंबई ने एक बदलाव करते हुए ऋतिक शौकीन की जगह एम अश्विन को मौका दिया है।

मुंबई ने किया एक बदलाव

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह आज एक बदलाव के साथ उतरे हैं। लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को आज अंतिम ग्यारह में जगह मिली है। वहीं ऋतिक शौकीन को बाहर किया गया है। वहीं गुजरात टाइटंस की सेम टीम के साथ उतरी है। टॉस के बाद हार्दिक पांड्या के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। वह टॉस जीतकर काफी खुश थे।

प्लेइंग इलेवन :-

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, एम अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ

गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या , डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्युसन, अल्जारी जोसफ, मोहम्मद शमी।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए दीपक चाहर, KKR को मिला नया खिलाड़ी

संबंधित समाचार