बरेली: पैनी नजर संस्था ने पुलिस व्यवस्था पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों ललितपुर जिले के थाने में एक किशोरी के साथ हुई घटना पर पैनी नजर सामाजिक संंस्था ने आक्रोश व्यक्त किया है। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल …

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों ललितपुर जिले के थाने में एक किशोरी के साथ हुई घटना पर पैनी नजर सामाजिक संंस्था ने आक्रोश व्यक्त किया है। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की पूरी पुलिस व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जनता में पुलिस के रवैये के प्रति अविश्वास पैदा होता जा रहा है। सरकार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि जनता के बीच पुलिस की छवि अच्छी बन सके । उन्होंने सभी थाने, चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग भी की।

इसे भी पढ़ें- बरेली: दो राजकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार को मिली 3.66 लाख की धनराशि

संबंधित समाचार