अमरोहा : एलईडी बल्ब लगाते युवक को बिजली ने पकड़ा मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेडा निवासी युवक की एलईडी बल्ब लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर रझेणा निवासी लोकेश पुत्र छोटन सिंह (35) कृषि कार्य कर अपनी गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार की …

अमरोहा /मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेडा निवासी युवक की एलईडी बल्ब लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर रझेणा निवासी लोकेश पुत्र छोटन सिंह (35) कृषि कार्य कर अपनी गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार की सुबह अपने घर पर अंधेरा होने के कारण एलईडी बल्ब लगा रहा था। उसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट मे आ गया और तार से चिपक गया।

बिजली के तार से चिपका देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में परिजन लोकेश को धनौरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संबंधित समाचार