आज का राशिफल। 07 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज यात्रा के दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। प्रिय मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। वृष आज अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुड़ने …

मेष

आज यात्रा के दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। प्रिय मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।

वृष

आज अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन

आज घर में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शांति में समय बिताना आज आप काफी पसंद करेंगे। नौकरी पेशा जातक धन की लेन-देन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क

आज ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठाएंगे‍।

सिंह

आज व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। ज्यादा लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिए। कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। कारोबार में बड़ी डील को लेकर चिन्तित रहेंगे।

कन्या

आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व तेजी से बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा।

तुला

आज आप घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी।

वृश्चिक

आज घर पर किसी कारण झगड़ा हो सकता है। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

धनु

आज नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। दूसरों की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। वैवाहिक जीवन में इगो की समस्या हो सकती है।

मकर

आज किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

कुंभ

आज भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक का आनन्द उठाएंगे। बुजुर्ग परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। नव विवाहित आज काफी रोमांटिक पल बितायेंगे। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज छोटे बच्चों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण दोस्ताना रहेगा। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। जॉब में आज काम का दबाव कम रहेगा।