बुलंदशहर: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बिछाया जाल, ग्रामीणों को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जनपद के खुर्जा क्षेत्र के गांव देवराला में तेंदुए का आतंक मचा हुआ था और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से जंगलों में घेर लिया था। तेंदुए ने काफी देर तक गांववालों को छकाए रखा। जिसके बाद में खेत में तेंदुआ के लिए घेराबन्दी वन …

बुलंदशहर। जनपद के खुर्जा क्षेत्र के गांव देवराला में तेंदुए का आतंक मचा हुआ था और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से जंगलों में घेर लिया था। तेंदुए ने काफी देर तक गांववालों को छकाए रखा। जिसके बाद में खेत में तेंदुआ के लिए घेराबन्दी वन विभाग द्वारा की गई।

काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। गांववालों का कहना है कि यदि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया होता तो उनके जान माल की हानि हो सकती थी।

गन्ने के खेत में तेंदुआ देखा गया

जिला वन अधिकारी विनीता सिंह का कहना है कि बुलन्दशहर के खुर्जा के गांव देवराला स्थित गन्ने के खेत में तेंदुआ देखा गया था। टीमों को लगाया गया था। उसे पकड़ लिया गया है। आबादी से दूर उसे जंगल ले जाया गया है।

पढ़ें-वाराणसी: बारिश के लिए तरस रही काशी, गंगा का जलस्तर पहुंचा 56 मीटर से नीचे

संबंधित समाचार