इटावा: अब विवि में होगा डिजीटल मूल्यांकन, सात डिग्री कॉलेजों के टीचर्स ने ट्रेनिंग ली
इटावा। जिले में केके महाविद्यालय में वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों को ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन की ट्रेनिग दी गई। बता दें, कानपुर विवि से सम्बद्ध सभी सातों जिलों के शिक्षकों को मूल्यांकन हेतु कानपुर विवि जाना पड़ता था। शिक्षकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। लेकिन अब …
इटावा। जिले में केके महाविद्यालय में वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों को ऑनलाइन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन की ट्रेनिग दी गई। बता दें, कानपुर विवि से सम्बद्ध सभी सातों जिलों के शिक्षकों को मूल्यांकन हेतु कानपुर विवि जाना पड़ता था। शिक्षकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। लेकिन अब शिक्षकों को आराम है।
कानपुर विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों केके कॉलेज, चौ चरण सिंह डिग्री कालेज हैवरा, एसएस मैमोरियल ताखा, रंजीत सिंह महाविद्यालय, शिवपाल सिंह महाविद्यालय जसवंत नगर, आदि के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा शिक्षकों ने हिस्सा कर आज प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पहली बार शुरू हो रहे डिजिटल मूल्यांकन के अलग-अलग पहलुओ को शिक्षकों को बारीकी से समझाया। इस मौके पर शिक्षकों ने स्वयं डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग के साथ-साथ खुद मूल्यांकन कर प्रक्रिया को समझा। नई डिजिटल मूल्यांकन व्यस्था से टीचर्स खुश दिखे।
यूनिवर्सिटी में अब डिजिटल मूल्यांकन शुरू
कॉलेज प्रचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जो इस वर्ष से डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया को प्रारम्भ करने जा रहा है। इस नई व्यस्था में शिक्षक अपनी आईडी, पासवर्ड से कंप्यूटर में स्कैन हुई उत्तर पुस्तिकाओं को खोलकर परीक्षार्थियों द्वारा दिये गए उत्तरों को जांचेगा और सॉफ्टवेयर के माध्यम से मूल्यांकित प्रश्नों के अंक जुड़ते चले जायेंगे।
आयोजन में केके कॉलेज से डॉ एके शर्मा, डॉ ओमकुमारी, डॉ शिवराज सिंह यादव, लेफ्टीनेंट डॉ सुनील सिंह सेंगर, डॉ अनिल यादव, डॉ उदयवीर, डॉ रमाशंकर, यादव, डॉ चित्रा यादव, डॉ कौशलेन्द्र यादव, अन्य महाविद्यालयों से डॉ आदित्य, डॉ आरती यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ राजवीर, डॉ अनुपम सिंह आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।
पढ़ें-लखनऊ: खाली प्लाट में मिला युवक का सिर कटा शव, नहीं हुई शिनाख्त
