जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने आतंकवादियों से संबंधित कई स्थानों पर मारे छापे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी(एसआईए) ने शनिवार को कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों और उनके सहयोगियों द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सिम का उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईए के सदस्यों …

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी(एसआईए) ने शनिवार को कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों और उनके सहयोगियों द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सिम का उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश में छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एसआईए के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) की मदद से श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा तथा अन्य जिलों में कई जगहों पर छापे मारे। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक कई जगहों पर छापेमारी जारी थी।

इसे भी पढ़ें- सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार