बाराबंकी: बच्चों को स्वयं ठेले पर ढोकर स्कूल ले जा रहे प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दृढ़ अच्छा और संकल्प शक्ति साथ हो तो संसाधनों की कमी आड़े नहीं आती। विकासखंड त्रिवेदीगंज के शाहपुर डेहुआ ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह ने स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए ठेला करने से भी परहेज नहीं किया। अब वे अपने प्रयासों से एक अनोखी …

बाराबंकी। दृढ़ अच्छा और संकल्प शक्ति साथ हो तो संसाधनों की कमी आड़े नहीं आती। विकासखंड त्रिवेदीगंज के शाहपुर डेहुआ ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह ने स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए ठेला करने से भी परहेज नहीं किया। अब वे अपने प्रयासों से एक अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।

शासन द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान सफलता बनाने लिए व नए छात्रों के ज्यादा से ज्यादा नामांकन हेतु चिलचिलाती धूप में गांव की छोटी-छोटी गलियों में बच्चों को लाने के लिए ठेलिया लेकर जा रहे हैं। समय से पूर्व स्कूल आने व स्कूल समय के बाद भी गांव में ग्राम वासियों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक दयाशंकर के प्रयासों की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है। जिससे उनकी छवि एक आईकॉन शिक्षक के रूप में बन गई है।

दयाशंकर सिंह का यह प्रयास रंग ला रहा है। विद्यालय में तो छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी ही है। आस-पास के गांव में अब ऐसे बच्चे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं जो स्कूल न जा रहे हो। वे सिर्फ नामांकन में ही नहीं अगली भूमिका निभा रहे हैं बल्कि उनका प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी क्षेत्र का यह प्राथमिक विद्यालय दूसरे स्कूलों के लिए भी मॉडल बन सके। इसके लिए वे स्वयं तो प्रयासरत हैं ही सहयोगी शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पढ़ें-बाराबंकी: STF ने रोडवेज बस से संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ

संबंधित समाचार