तालिबान का नया फरमान, महिलाएं सिर से पैर तक पहने बुर्का, घर पर ही रहे तो बेहतर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के तालिबान नेतृत्व ने सभी महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा सहित पूरे शरीर को ढकने वाले बुर्के पहनने का आदेश दिया है। साथ ही कहा गया है कि अगर कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो तो बेहतर है कि महिलाएं घर के अंदर ही रहे। तालिबान सरकार के आचरण और नैतिकता मंत्रालय ने …

काबुल। अफगानिस्तान के तालिबान नेतृत्व ने सभी महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा सहित पूरे शरीर को ढकने वाले बुर्के पहनने का आदेश दिया है। साथ ही कहा गया है कि अगर कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो तो बेहतर है कि महिलाएं घर के अंदर ही रहे। तालिबान सरकार के आचरण और नैतिकता मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि तालिबान ने वर्ष 1996-2001 के पिछले शासन काल में भी महिलाओं पर इसी तरह की सख्त पाबंदी लगाई थी। तालिबान के आचरण और नैतिकता मंत्री खालिद हनाफी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारी बहनें सम्मान और सुरक्षा के साथ रहें।’’

अखुंदजादा के आदेश पर तालिबान ने जारी किया बयान
तालिबान प्रमुख हैबतुल्लाह अखुंदजादा के कहने पर इस आदेश को काबुल में इस्लामिक अमीरात के अधिकारियों ने सार्वजनिक किया है। इस आदेश में अखुंदजादा ने कहा है कि महिलाओं को ‘चदोरी’ (सिर से पैर तक बुर्का) पहनना चाहिए क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है।

उल्लंघन करने पर महिला के पिता या पुरुष रिश्तेदार को होगी जेल
अफगानिस्तान में मजहब को बढ़ावा देने और बुराई को रोकने वाले विभाग के प्रवक्ता ने काबुल में आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर कोई महिला घर से बाहर निकलने के समय अपना चेहरा नहीं ढंकती है तो उसके पिता अथवा सबसे करीबी पुरुष रिश्तेदार को सरकारी नौकरी से निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि सबसे आदर्श लिबास नीले रंग का बुर्का है। ऐसे में अफगानिस्तान में नीले रंग के बुर्कों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर प्रतिबंध के मुकदमे को किया खारिज

संबंधित समाचार