हरदोई: नहाने गया किशोर रामगंगा नदी में डूबा, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के पत्थर पुरवा मजरा बड़ागांव में एक किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे छात्र की तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के पत्थरपुरवा मजरा बड़ागांव निवासी निवासी कक्षा 8 का छात्र बलराम उर्फ बल्लू बेटा राजेश मिश्रा गांव के उच्च प्राथमिक …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के पत्थर पुरवा मजरा बड़ागांव में एक किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे छात्र की तलाश में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के पत्थरपुरवा मजरा बड़ागांव निवासी निवासी कक्षा 8 का छात्र बलराम उर्फ बल्लू बेटा राजेश मिश्रा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह अपने साथियों के साथ गांव के किनारे से निकली रामगंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय बालक गहरे पानी में नदी की धारा में बह गया।

साथियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर बालक की तलाश की। खबर लिखे जाने तक डूबे छात्र का पता नहीं चल पाया है। मृतक चार भाई पांच बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि गोतखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

पढ़ें-रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में डूबा युवक, दो दिन के बाद भी नहीं मिला शव

संबंधित समाचार