हरदोई: ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
हरदोई। ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा युवक अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में युवक के भाई ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के मोहब्बत पुर निवासी छेदीलाल …
हरदोई। ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा युवक अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में युवक के भाई ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के मोहब्बत पुर निवासी छेदीलाल कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र रिंकू कुशवाहा ताड़ के पेड़ का कारीगर था।
शुक्रवार की रात वह पेड़ पर चढ़ कर ताड़ी उतार रहा था। इसी बीच वह अचानक पेड़ के ऊपर से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। रिंकू के भाई राजू ने साजिश के तहत हत्या किए जाने में दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि ताड़ का पेड़ छेदीलाल के खेत में है। उसे किसी दूसरे कारीगर ने तैयार किया था। लेकिन रिंकू दूसरे की मेहनत का फल पाने के लिए वहां कैसे पहुंचा ?
इसी बात पर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। इसका पता होते ही इलाकाई पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम वहां पहुंच कर पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मल्लावां कोतवाली के एसएचओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
