अमरोहा : डीआईजी व विधायक ने सुनी लोगों की शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों के समक्ष 64 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से 11 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें …

हसनपुर,अमरोहा, अमृत विचार। डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों के समक्ष 64 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से 11 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनने के लिए डीआईजी शलभ माथुर एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहुंच गये। उनके सामने 64 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन समाधान दिवस की शिकायतों के प्रति गंभीर है। इसमें लापरवाही ना करें और जनता को न्याय देने का अधिकारी प्रयास करें।

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि जनता की शिकायतों को लंबित न रखा जाये और जो लोग फरियाद लेकर अधिकारियों के सामने आ रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विपिन जायसवाल, एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ सतीश चंद्र पांडे, तहसीलदार अभय कुमार प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

डीआईजी ने कोतवाली का किया निरीक्षण

डीआईजी ने कोतवाली का किया निरीक्षण
हसनपुर। डीआईजी ने कोतवाली का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व कक्षों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। शनिवार को डीआईजी शलभ माथुर ने पुलिस अधीक्षक विपिन जायसवाल को साथ लेकर कोतवाली पहुंच गये। डीआईजी ने कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। डीआईजी ने शौचालय, भोजनालय, कंप्यूटर कक्षों व मालखाने पर पैनी नजर डालते हुए वहां की स्थिति को परखा। कोतवाली में साफ सफाई पर भी नजर डाली। डीआईजी ने कोतवाली में रखी पानी की टंकी को बंद देखकर उसे जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिये। डीआईजी शलभ माथुर ने अधीनस्थों से कई मामलों में जानकारी लेते हो हुए महिला हेल्पलाइन की भी जांच की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में पिछले कई सालों से टंगी प्रभारी निरीक्षकों के नाम की पट्टिका को भी जांचा। इस दौरान सीओ सतीश चंद्र पांडे व प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार