हल्द्वानी: अधूरी तैयारियों के बीच होंगी कुविवि की परीक्षाएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आनन फानन में परीक्षा की तिथि तो घोषित कर दी लेकिन अधूरी तैयारियों ने कॉलेज विद्यार्थियों की नींद उड़ा दी है। स्नातक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। लेकिन, तमाम विद्यार्थियों को परीक्षा छूटने का डर सता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आनन फानन में परीक्षा की तिथि तो घोषित कर दी लेकिन अधूरी तैयारियों ने कॉलेज विद्यार्थियों की नींद उड़ा दी है। स्नातक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। लेकिन, तमाम विद्यार्थियों को परीक्षा छूटने का डर सता रहा है।
दरअसल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपलोडिड प्रवेश पत्र नजर नहीं आ रहे हैं। परीक्षा फार्म भी नहीं खुल पा रहा है। यही नहीं कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके रिजल्ट हाल ही में आए हैं तो किसी के अभी भी विवि में फंसे हैं। इसके अलावा परीक्षा से एक दिन पहले रविवार अवकाश है। काफी संख्या में विद्यार्थियों का सत्यापन नहीं होने उनका प्रवेश अटका हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रवेश से लेकर परीक्षा का संकट बना हुआ है।
हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमबीपीजी कॉलेज), इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय (आईपीजीजीपीजीसी) व गौलापार के राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर के कई छात्र-छात्राएं इन समस्याओं को लेकर परेशान हैं। कॉलेज के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्या हल नहीं हो पा रही है। हाल ही में रिजल्ट आने के चलते कई विद्यार्थियों को प्रवेश भी लेना है लेकिन प्रवेश फार्म भी अपलोड नहीं होने से उनकी मुश्किलें बनी हुई हैं। रविवार होने की वजह से सत्यापन व अन्य प्रवेश संबंधित कामों को लेकर कॉलेज स्टाफ ने भी हाथ खड़े कर दिए।
हल्द्वानी में 6951 विद्यार्थी को देनी है ये परीक्षाएं
महाविद्यालय परीक्षार्थी
एमबीपीजी कॉलेज 4600
आईपीजीजीपीजीसी 2000
गौलापार राजकीय महाविद्यालय 351
