हल्द्वानी: काफल के पेड़ से गिरी महिला, एसटीएच में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काफल तोड़ने चढ़ी महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिरोड़ी ओखलढूंगा निवासी गोपाल सिंह सम्मल काश्तकार हैं। घर में पत्नी दीपा (27) व छह साल की बेटी है। एक सप्ताह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काफल तोड़ने चढ़ी महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिरोड़ी ओखलढूंगा निवासी गोपाल सिंह सम्मल काश्तकार हैं। घर में पत्नी दीपा (27) व छह साल की बेटी है। एक सप्ताह पूर्व शनिवार को दीपा घर के पास स्थित पेड़ से काफल तोड़ने गई थी और उतरते वक्त वह पेड़ से गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार