गदरपुर: साडू से गोली मरवाकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवायी
गदरपुर, अमृत विचार। लेनदेन के विवाद में मारी गयी गोली का एसएसपी ने पर्दाफाश कर दिया है। इसमें कर्ज देने वाले को फर्जी फंसाने के लिए एक योजना के तहत साडू से अपनी पीठ पर गोली मरवाकर उनके नाम रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी। वहीं योजना में शामिल साथी भी कर्ज में डूबा हुआ था। पुलिस …
गदरपुर, अमृत विचार। लेनदेन के विवाद में मारी गयी गोली का एसएसपी ने पर्दाफाश कर दिया है। इसमें कर्ज देने वाले को फर्जी फंसाने के लिए एक योजना के तहत साडू से अपनी पीठ पर गोली मरवाकर उनके नाम रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी। वहीं योजना में शामिल साथी भी कर्ज में डूबा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीसी मंजूनाथ की मौजूदगी में एएसपी काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने गोलीकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 5 मई को घायल युसूफ के साथी अली अहमद की तहरीर पर दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद गदरपुर थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह के कुशल नेतृत्व दो टीमों का गठन किया गया। जांच में घटना को संदिग्ध होना पाया गया।
इसके उपरान्त घायल युसुफ के साडू मोईन से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि युसुफ लोगों को पैसा दुगुना करने की बात करके ठगता था। डा. जाकिर व शाहिद दोनों मित्र हैं। घायल युसुफ ने अपने दोस्त डा. जाकिर से यह झूठ बोलकर मुझे बिलासपुर पुलिस ने अफीम के साथ पकड़ा है मुझे डेढ़ लाख रुपये देने हैं।
अगर तुमने पैसे उधार नहीं दिये तो मैं तुम्हारा नाम भी ले लूंगा। इस पर डा. जाकिर द्वारा डेढ़ लाख रुपये दे दिये। जब डा. जाकिर ने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। जाकिर व शाहिद द्वारा ज्यादा दबाव बनाने पर युसुफ ने अपने साडू मोईन उर्फ हाजी थाना शाही जिला बरेली व अली अहमद ग्राम सरोवरनगर के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि युसुफ को गोली मारके घायल कर देंगे और डा. जाकिर व शाहिद को फंसायेंगे।
इस योजना के तहत विगत पांच मई को राहित्र करीब 9 बजे हाईवे बाईपास के पास पूर्व योजना के तहत मोईन द्वारा अली अहमद की मौजूदगी में युसुफ को सड़क पर खड़ा करके पीठ में 12 बोर के तमंचे से गोली मारी और मोईन वहां से तमंचा लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ हाजी, अली अहमद को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी मोईन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया। बताया जाता है कि घायल युसुफ के साथी पर भी काफी कर्ज है इसलिए वह इस योजना में शामिल हुआ।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह, एसआई राहुल राठी, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश, इमरान, कैलाश आदि शामिल थे। वहीं एसएसपी ने घटना का खुलासा करने एवं आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।
