उत्तराखंड: खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार, 8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह 6:15 बजे खुलने जा रहे है। धाम खोलने के चलते आदि शंकराचार्य की गद्दी व भगवान विष्णु के वाहन गरुड़जी की मूर्ति तेल कलश (गाडूघड़ा) यात्रा के साथ जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से अपने अगले पड़ाव योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पंहुचा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह 6:15 बजे खुलने जा रहे है। धाम खोलने के चलते आदि शंकराचार्य की गद्दी व भगवान विष्णु के वाहन गरुड़जी की मूर्ति तेल कलश (गाडूघड़ा) यात्रा के साथ जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से अपने अगले पड़ाव योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पंहुचा दी गई है।

इससे पहले, बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों की मौजूदगी में भगवान गणेश, नृसिंह और शंकराचार्य की गद्दी का पूजन किया। इसके बाद तेल कलश यात्रा ने पांडुकेश्वर के लिए रवानगी की।

पांडुकेश्वर से तेल कलश यात्रा के साथ भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी व देवताओं के खजांची कुबेरजी की डोली भी बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। आठ मई को सुबह 6:15 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। बताते चलें कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। ऐसे में भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

संबंधित समाचार