उन्नाव: लेन देन के विवाद में अधेड़ की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सफीपुर/ उन्नाव। पुरानी उधारी चुकता करने का झांसा दे घर बुला कर दिव्यांग ने कोतवाली के मुरादपुर गांव में शनिवार की देर शाम अधेड़ को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल आरोपी को …
सफीपुर/ उन्नाव। पुरानी उधारी चुकता करने का झांसा दे घर बुला कर दिव्यांग ने कोतवाली के मुरादपुर गांव में शनिवार की देर शाम अधेड़ को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल आरोपी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुरादपुर गांव निवासी रमेश (48) पुत्र पुत्तीलाल लोध का गांव के दिव्यांग सुघर पुत्र बिहारी से पैसों का लेनदेन का विवाद चल रहा था। बताते है कि रमेश ने सुघर को एक लाख रुपये उधार दिए थे जिसे वह वापस नही कर रहा था। कई बार पैसे मांगने पर विवाद भी हुआ। शनिवार की शाम सूघर ने पैसे देने के बहाने रमेश को न्यामतपुर गांव बुलाया जहां अन्य साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद पैसे देने के बहाने रमेश को घर ले गया जहां उसने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर रमेश को मौत के घाट उतार दिया।
चीख पुकार की आवाजें सुन ग्रामीण सूघर के घर जा पहुंचे जहां का नजारा देख आवाक रह गए। रमेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सूघर की जमकर पिटाई कर दी उधर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहाँ से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही शव को कब्जे में लेकर मौके से खुरपा बरामद कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है जांच कर कार्यवाही की जा रही है। एक को हिरासत में लिया गया गया है।
यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: जमीनी रंजिश में दबंगों ने की बेटे की गला रेतकर हत्या, पिता मरणासन्न और मां गंभीर
