हल्द्वानी: पार्किंग शुल्क वसूलने पर भड़के ट्रांसपोर्टर, अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी… देखें VIDEO
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रशासन की ओर से ट्रांसपोर्टनगर में वाहनों से पार्किंग पर शुल्क वसूले जाने को लेकर रविवार को ट्रांसपोर्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। टीपी नगर में प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्टरों ने पार्किंग पर शुल्क वसूलने का विरोध किया। देखें वीडियो: पार्किंग शुल्क वसूले जाने से भड़के ट्रांसपोर्ट व्यापारी ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री …
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रशासन की ओर से ट्रांसपोर्टनगर में वाहनों से पार्किंग पर शुल्क वसूले जाने को लेकर रविवार को ट्रांसपोर्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। टीपी नगर में प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्टरों ने पार्किंग पर शुल्क वसूलने का विरोध किया।
देखें वीडियो: पार्किंग शुल्क वसूले जाने से भड़के ट्रांसपोर्ट व्यापारी
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सबरवाल व संरक्षक इंद्र भुटियानी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि टीपी नगर में कारोबारियों को इसलिए शहर से बाहर बसाया गया ताकि बाजार में वाहनों का दबाव कम हो। टीपी नगर करोबारियों के निजी वाहन अपने प्रतिष्ठानों पर खड़े रहते हैं। इसके अलावा लोडिंग-अनलोडिंग भी होती है। टीपी नगर में गाड़ियों की मरम्मत का काम भी होता है। छोटे-छोटे काम के लिए आने वाले वाहन स्वामियों से पार्किंग शुल्क लेने पर उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि पहले से ही ट्रांसपोर्ट कारोबार में मंदी चल रही है। ऐसे में अगर ग्राहक आना बंद कर देंगे तो काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा। उन्होंने शुल्क लेने के आदेश को वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष जसपाल कोहली, खीमानंद शर्मा, पंकज वोहरा, राजेश पुरी, चंद्रशेखर पांडे, हाजी नफीस, मंजीत सेट्ठी, श्याम कृष्ण उप्रेती, शंकर भुटियानी, नवीन चंद्र कांडपाल, दिनेश बेलवाल, सलीम, आसिफ, विक्की, निशंक, अमित वोहरा आदि मौजूद रहे।
