मुरादाबाद : सोनकपुर पुल पर इसी सप्ताह रख दिए जाएंगे गर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि माह के आखिर तक सोनकपुर पुल की फिनिशिंग शुरू हो जाएगी। इसके निर्माण की चुनौतियों ने काम की गति कम कर दी थी। अब सप्ताह भर में गर्डर रख दिए जाएंगे। रविवार को डीआरएम अजय नंदन के साथ समपार फाटक संख्या-418 पर बन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि माह के आखिर तक सोनकपुर पुल की फिनिशिंग शुरू हो जाएगी। इसके निर्माण की चुनौतियों ने काम की गति कम कर दी थी। अब सप्ताह भर में गर्डर रख दिए जाएंगे। रविवार को डीआरएम अजय नंदन के साथ समपार फाटक संख्या-418 पर बन रहे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था से जल्द कार्य पूरा करने को कहा। संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अगले सप्ताह तक पुल के निर्माण संबंधी कार्य पूरा हो जाएगा। जबकि रेल अस्पताल में दो मुख्य सेवाओं में सुधार होगा। नवीनीकृत ओपीडी और डिजिटल एक्स-रे की सेवा दी जा सकेगी।

उधर, जीएम ने पुल निर्माण में गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारों को दो टूक समझा दिया। महाप्रबंधक ने रेलवे चिकित्सालय के नवीनीकृत ओपीडी का उद्घाटन किया। समारोह में रेल कर्मचारियों के आयुर्वेदिक चिकित्सा वाले आयुष ओपीडी के शुरुआत की। चिकित्सालय के लेबोरेट्री में हार्मोंस संबंधी जांच वाली मशीन का उद्घाटन हुआ। अब नई तकनीक आधारित डिजिटल एक्स-रे मशीन भी शुरू हो गयी। प्रबंधन द्वारा बताया गया कि एक्सरे मशीन लेटेस्ट नई तकनीक पर आधारित है। महाप्रबंधक ने नरमू, उरमू, ओबीसी और एससीएसटी यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुगंधा राहा, मुख्य अभियन्ता (निर्माण) आरपी सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजय कुमार सिंघल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इंद्रजीत कौर, अपर मण्डल रेल प्रबंधक राकेश सिंह, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार, उप मुख्य अभियन्ता विकास गोयल, वरिष्ठ मण्डल अभियन्ता (समन्वय) पारितोष गौतम, वरिष्ठ मण्डल अभियन्ता (मुख्यालय) दुष्यन्त उपस्थित रहे।

अब नंदा देवी एक्सप्रेस में भी मिलेंगे कंबल और चादर
मुरादाबाद। गाड़ी संख्या देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस में बेडरोल (लिनेन, कंबल, तकिया, तौलिया) की सुविधा प्रारंभ कर दी गयी। रेल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर भी दी है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना फैलने से पहले मंडल में कुल सात गाडियों में लेनिन की सुविधा दी जाती थी। अब स्थिति सामान्य होने पर रेल प्रशासन धीरे-धीरे बेडरोल, पर्दे की सुविधा शुरू कर रहा है। गाड़ी संख्या 14321/11/22/12, गाड़ी संख्या 14319/20, गाड़ी संख्या 14307/08, गाड़ी संख्या 14317/14318, गाड़ी संख्या 14313/14 में बेडरोल की सुविधा प्रारम्भ की जा चुकी है। जबकि, रविवार से गाड़ी संख्या 12401 में भी बेडरोल की सुविधा देहरादून से प्रारम्भ कर दी गयी।

संगठनों की शिकायतों का पुलिंदा भी ले गए रेल महाप्रबंधक
मुरादाबाद। स्टेशन पहुंचे रेल महाप्रबंधक को उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह की ओर से ज्ञापन दिया गया, जिसमें गैटमैनों ड्यूटी रोस्टर ड्यूटी, ओवरटाइम, रनिंग स्टाफ के प्रमोशन अप्रूवल, प्रमोशन के बाद एलपीजी ट्रांसफर, लोको पायलट्स से फॉग सेफ डिवाइस वापस लेने, टिकट चेकिंग स्टाफ को मिलने वाली मूलभूत सुविधा और को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक के लीज संबंधी बात रखी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रोटोकॉल पर नरमू का हंगामा, चिकित्सकों की शिकायत

संबंधित समाचार