बरेली: 1983 में डा. बाठला ने बरेली में की थी कलर डापलर की शुरुआत- डा. केशव
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज सभागार में रविवार को बरेली चैप्टर आईआरआईए की ओर से राज्य स्तरीय डा. जीएस बाठला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कांफ्रेंस हर वर्ष उत्तर प्रदेश में जगह-जगह स्व. डा. जीएस बाठला की याद में आयोजित की जाती है। मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के …
अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज सभागार में रविवार को बरेली चैप्टर आईआरआईए की ओर से राज्य स्तरीय डा. जीएस बाठला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कांफ्रेंस हर वर्ष उत्तर प्रदेश में जगह-जगह स्व. डा. जीएस बाठला की याद में आयोजित की जाती है। मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, उप कुलाधिपति डा. लता अग्रवाल और प्रति उप कुलाधिपति डा. किरण अग्रवाल ने कांफ्रेंस में आए डा. बाठला के परिवार को सम्मानित किया।
कुलाधिपति डा. केशव ने बताया कि डा. बाठला बरेली क्षेत्र के जाने माने रेडियोलोजिस्ट थे, जिन्होंने शहर में वर्ष 1983 में कलर डापलर की शुरुआत की थी। उस समय अल्ट्रासाउंड हो पाना भी बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। डा. बाठला देश में होने वाली सभी राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय कांफ्रेंस में भाग लिया करते थे। जिसके लिए उन्हें बाम्बे डेलीगेट की पद्धति से भी सम्मानित किया गया था। कांफ्रेंस का आयोजन मुख्य रूप से रेडियोडायगनोसिस विषय से एमडी कर रहे पीजी छात्र-छात्राओं एवं सीनियर डाक्टरों के ज्ञानवर्धन के लिए किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों से आए छात्र-छात्राओं ने पेपर व पोस्टर प्रेजेंट किए।
डा. केशव ने संस्थान में आयोजित कांफ्रेंस के संचालन के लिए आर्गेनाइजर वरिष्ठ रेडियोलोजिस्ट डा. मोहित अग्रवाल व बरेली चैप्टर आईआरआईए का धन्यवाद देते हुए सभागार में मौजूद सभी डेलीगेट्स व सचिव आईआरआईए यूपी डा. धीरेंद्र ज्ञान, प्रेसिडेंट आईआरआईए यूपी डा प्रवीण जैन, साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डा. नीरज प्रजापति, गेस्ट ऑफ ऑनर डा भूपेंद्र आहूजा, आर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डा. सुमित टंडन व सीनियर एडवाइजर डा. योगेंद्र कुमार का अभिनंदन किया।
अंत में प्रति कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल ने डा. बाठला के साथ बिताए हुए अनमोल पलों का सभागार में उपस्थित डेलीगेट्स के साथ साझा किया। डा. बाठला के परिवार को सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में कांफ्रेंस के आयोजक डा. मोहित अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: दिनांक 10 को होगी एथलेक्टिस चयन प्रतियोगिता
